कोलकाता में सीईएससी ट्रांसफार्मर में आग लगी
कोलकाता, रविवार, 09 नवंबर 2025। कोलकाता के चांदनी चौक इलाके में रविवार सुबह सीईएससी (कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन) के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 100 केवीए ट्रांसफार्मर में सुबह करीब 7.45 बजे आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
