पीएफसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 7,834.39 करोड़ रुपये
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 7,834.39 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। पीएफसी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7,214.90 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 28,901.22 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,754.73 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने 3.65 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया। इसके साथ कुल मिलाकर अंतरिम लाभांश 7.35 रुपये प्रति शेयर हो गया है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
