भुवनेश्वर में गडकरी ने भारतीय सड़क कांग्रेस के 84वें अधिवेशन का किया उद्घाटन
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 07 नवंबर 2025। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यहां भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के 84वें अधिवेशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि चार दिवसीय इस अधिवेशन में देशभर से लगभग 3,500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इनमें इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और प्रशासक शामिल हैं। गडकरी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और आईआरसी के सदस्यों की उपस्थिति में पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा, आईआरसी अध्यक्ष मनोरंजन परिदा और विश्व सड़क संघ (वर्ल्ड रोड एसोसिएशन) के उपाध्यक्ष धर्मानंद सारंगी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष के अधिवेशन में टिकाऊ, लचीले और पर्यावरण अनुकूल ऐसे बुनियादी ढांचे पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि ओडिशा छठी बार इस अधिवेशन की मेजबानी कर रहा है और पिछला अधिवेशन भी एक दशक पहले भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
