बीएमसी चुनाव में 1,150 से अधिक लोग कांग्रेस का टिकट पाने के इच्छुक
मुंबई, गुरुवार, 06 नवंबर 2025। कांग्रेस की मुंबई नगर इकाई को आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उम्मीदवारी के लिए अब तक 1,150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, बीएमसी चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन शहर के कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने एक बयान में कहा कि मुंबई के सभी छह जिलों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे तथा मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। हालांकि, 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के लिए चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गईं। राजहंस ने कहा, “मुंबई कांग्रेस को अब तक 1,150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।” उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन करने के लिए कहा था और बड़ी संख्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
