उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद किया
नई दिल्ली, बुधवार, 05 नवंबर 2025। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनकी शिक्षाओं को याद किया। राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और शिक्षाएं सत्य, समानता, करुणा और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत मूल्यों से दुनिया को प्रकाशित करती रहेंगी।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक का दिव्य संदेश समय से परे है और यह मानवता को शांति, धर्म तथा सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पवित्र अवसर हम सभी को एकता और सार्वभौमिक भाईचारे के बंधन को मजबूत करने तथा सभी के कल्याण और प्रगति के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे।’’ इस दिन को गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
