वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख का कार्यभार संभाला
कोच्चि, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025। वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने शुक्रवार को यहां नौसेना की दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास का स्थान लिया, जो भारतीय नौसेना में लगभग चार दशकों के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सक्सेना ने कोच्चि स्थित नौसैनिक अड्डे पर एसएनसी युद्ध स्मारक में राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समीर सक्सेना को एक जुलाई 1989 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया और वह नौवहन और निर्देशन क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला, ‘डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज’, वेलिंगटन और ‘नेवल वॉर कॉलेज’, न्यूपोर्ट (अमेरिका) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने नौसेना में कई प्रमुख संचालनात्मक, स्टाफ और प्रशिक्षण संबंधी पदों पर कार्य किया है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
