सीमा पार मानव तस्करी रोकने के लिए एनसीडब्ल्यू ने मिजोरम पुलिस, असम राइफल्स से मांगी मदद
आइजोल, बुधवार, 29 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भारत-म्यांमा सीमा पार मानव तस्करी को रोकने के लिए मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स से सहयोग मांगा है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि एनसीडब्ल्यू की सदस्य डेलिना खोंगदुप ने सोमवार को पड़ोसी देश की सीमा के पास स्थित जोखावथर गांव का दौरा किया और क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके अनुसार, खोंगदुप ने पुलिस अधिकारियों और असम राइफल्स कर्मियों के साथ बातचीत की और महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके सशक्तिकरण की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों पर चर्चा की। बयान में कहा गया है कि बैठकों के दौरान उन्होंने संभावित सीमा पार मानव तस्करी को रोकने के लिए राज्य पुलिस और भारत-म्यांमा सीमा की सुरक्षा करने वाली असम राइफल्स से सहयोग मांगा। इसमें कहा गया है कि खोंगदुप के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सी जोडिनपुई और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
