मेघालय में 54 ग्राम से अधिक हेरोइन जब्त, असम से दो गिरफ्तार
शिलांग, शनिवार, 25 अक्टूबर 2025। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में असम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 54 ग्राम से अधिक वजन की हेरोइन बरामद की गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एएनटीएफ) ने शुक्रवार को शिलांग-सिलचर मार्ग पर सोहरिंगखम में जांच चौकी स्थापित की और एक वाहन को रोका। उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान 54.13 ग्राम हेरोइन से भरे चार साबुन के डिब्बे बरामद किए गए और सिलचर निवासी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान और आरोपी को बाद में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पूर्वी खासी हिल्स जिले के अंतर्गत सोहरिंगखम चौकी के प्रभारी अधिकारी को सौंप दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरिंगखम चौकी पर एएनटीएफ मेघालय द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
