जेएनयू छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की चुनाव समिति ने बृहस्पतिवार को 2025-26 के छात्र संघ चुनावों के लिए अस्थायी कार्यक्रम जारी किया, जिसके तहत चार नवंबर को मतदान होगा और छह नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अनंतिम मतदाता सूची जारी होने तथा उसमें संशोधन शुरू करने के साथ शुरू होगी। नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार 27 अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वैध नामांकनों की सूची 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी और उसी दिन अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के बीच नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम सात बजे तक जारी कर दी जाएगी और उसके बाद रात आठ बजे प्रचार के लिए स्थान आवंटन के साथ एक प्रेस वार्ता होगी। चुनाव समिति के अध्यक्ष रविकांत द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है कि मतदान चार नवंबर को दो सत्रों में होगा- सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक। मतगणना रात नौ बजे शुरू होगी। अंतिम परिणाम छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले साल वामपंथी समर्थित समूहों ने चार केंद्रीय समिति के पदों में से तीन पर जीत हासिल की थी, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव का पद हासिल किया, जो लगभग एक दशक में उसकी पहली जीत थी।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
