औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया गया
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 18 अक्टूबर 2025। महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। पहले मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखे गए इस शहर का अब यह नाम मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र के नाम पर रखा गया है। मूल नाम परिवर्तन की पहल पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार ने की थी। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने 15 अक्टूबर को औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए एक गजट अधिसूचना जारी की। औरंगाबाद रेलवे स्टेशन 1900 में बना था, इसे हैदराबाद के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान ने बनवाया था। यह रेलवे स्टेशन काचीगुडा-मनमाड खंड पर स्थित है। यह खंड मुख्य रूप से छत्रपति संभाजीनगर शहर (पूर्व में औरंगाबाद) को सेवा प्रदान करता है।
Similar Post
-
महाराष्ट्र : देहू रोड आयुध कारखाना परिसर में लगी आग, कोई नुकसान नहीं
पुणे, सोमवार, 15 जून 2026। महाराष्ट्र में पुणे के पास स्थित देहू ...
-
जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने वैष्णो देवी के तीर्थयात्री को लौटाया नकदी और दस्तावेजों वाला खोया बैग
जम्मू, सोमवार, 15 जून 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा न ...
-
फतेहाबाद-टोहाना रोड पर निजी बस पलटी, तीन की मौत, 28 घायल
टोहाना, सोमवार, 15 जून 2026। हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही ...
