रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार हथियारबंद लोग गिरफ्तार, दो घायल
रांची, शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025। रांची में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो लोग घायल हो गए है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत होचार गांव के पास ठाकुरगांव मार्ग पर तड़के करीब तीन बजे एक मोटरसाइकल को रोकने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकल सवार दो लोगों ने पुलिस पर पिस्तौल से 25 बार गोली चलाई और भागने की कोशिश की।
रांची ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीन पुष्कर ने कहा, ‘पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और फिर हमने उन्हें हिरासत में ले लिया।’ उन्होंने कहा, ‘पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि उनके दो साथी चार पहिया वाहन में उनका इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी पास के इलाके से पकड़ लिया।’ पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से आठ पिस्तौल के साथ कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
Similar Post
-
लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
लुधियाना, सोमवार, 18 मई 2026। तीन निजी स्कूलों को सोमवार को बम से ...
-
नीट मामले में कोचिंग सेंटर का संस्थापक गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ...
-
यूडीएफ सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, केएसआरटीसी बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 18 मई 2026। केरल में नवगठित संयुक्त लोकता ...
