अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत यात्रा पर आएंगे
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और उप-सचिव माइकल जे. रिगास इस सप्ताह भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने कहा, ‘‘भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और प्रबंधन एवं संसाधन उप-सचिव माइकल जे. रिगास 9 से 14 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे।’’ इसमें कहा गया है कि गोर और रिगास भारत सरकार के अपने समकक्षों से मिलकर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और एक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ काम करना जारी रखेगा।’’
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
