मध्यप्रदेश में कार-वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, तीन घायल
महू (मध्यप्रदेश), गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक कार और वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर महू तहसील में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवले गांव के पास बुधवार देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद वैन में आग लग गई। महू से मानपुर की ओर जा रही कार रात लगभग 11.15 बजे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही वैन से टकरा गई।
बडगोंडा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टक्कर के बाद वैन में आग लग गई और उसके पिछले हिस्से में रखे पेंट के डिब्बों के कारण यह और भी तेज हो गई। बाद में दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि वैन में सवार दो लोग जलकर मर गए और कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना में तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि चार मृतकों में से तीन की पहचान महू के मानपुर निवासी पलक (34), पड़ोसी धार निवासी कमलेश (20) और रवींद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
