प्रधान न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमले के समान : हेमंत सोरेन
रांची, मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई पर उनके अदालत कक्ष में हुए हमले की निंदा की और इस घटना को ‘‘लोकतंत्र की आत्मा पर हमला’’ करार दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। सीजेआई गवई जी पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है।’’ एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाली घटना में सोमवार को एक बुजुर्ग वकील ने उच्चतम न्यायालय में सीजेआई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की, जिसकी व्यापक निंदा हुई। सोरेन ने कहा, ‘‘न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है – इस पर प्रहार करना देश के संविधान पर प्रहार करने के समान है।’’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
