मणिपुर के जिरीबाम में दो शक्तिशाली आईईडी बरामद
इंफाल, सोमवार, 06 अक्टूबर 2025। मणिपुर के जिरीबाम जिले में दो शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स के जवानों ने रविवार को असम के कछार जिले से लगी राज्य की सीमा के पास माखा बस्ती में तलाश अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘12 किलोग्राम वजन के दो आईईडी, तीन बिजली के उपकरण और 12 मीटर डेटोनेशन तार बरामद किए गए।’’उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को नष्ट कर दिया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
