पंजाब में गत सात महीने में 1300 किलोग्राम हेरोइन जब्त, करीब 31 हजार आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025। पंजाब में ‘युद्ध नश्यां विरुद्ध’ अभियान के तहत पिछले सात महीनों में मादक तस्करी के आरोप में करीब 31,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 1,300 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक मार्च से एक अक्टूबर तक कुल 20,641 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पंजाब में मादक पदार्थों के खतरे को समाप्त करने के लिए एक मार्च को ‘युद्ध नश्यां विरुद्ध’ अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने नशा विरोधी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ दैनिक आधार पर चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक मार्च से एक अक्टूबर तक 31,478 लोगों को गिरफ्तार किया और 1,359.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
अधिकारियों के मुताबिक इस अवधि के दौरान हेरोइन के अलावा 437 किलोग्राम अफीम, 248 क्विंटल चूरा पोस्त, 31 किलोग्राम चरस, 498 किलोग्राम गांजा, 7.2 किलोग्राम आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन), 37 लाख नशीली गोलियां और 12.73 करोड़ रुपये की मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त नकदी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि अकेले बुधवार को 81 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 2.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम, 1.34 लाख नशीली गोलियां और 8,110 रुपये जब्त किये गए। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां और बरामदगी बुधवार को राज्य भर में 392 स्थानों पर 1,200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और 79 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में गठित 150 से ज्यादा पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि कुल 63 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
