दिल्ली को राहत: सितंबर की असामान्य गर्मी के बाद हुई बारिश
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने पिछले कुछ दिनों के गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को राहत दी। राष्ट्रीय राजधानी में इस सितंबर माह में असामान्य रूप से उच्च तापमान का अनुभव किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एक दिन पहले शहर में 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले दो सालों में सितंबर के महीने में सबसे गर्म दिन था। पांच सितंबर, 2023 को दिल्ली में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में दिनभर सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबादी होने की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटों की अवधि में कोई बारिश नहीं हुई। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
