प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों संबंधी विधेयकों वाली संसद की संयुक्त समिति से दूरी बना सकती है कांग्रेस
नई दिल्ली, सोमवार, 29 सितंबर 2025। कांग्रेस उन तीन चर्चित विधेयकों पर विचार करने वाली संसद की संयुक्त समिति से दूरी बना सकती है, जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में लगातार 30 दिन तक गिरफ्तार रहने के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान किया गया है। मुख्य विपक्षी दल से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के फैसले के बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बहुत जल्द अवगत कराया जा सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा था कि किसी भी राजनीतिक दल ने उन्हें तीन विधेयकों पर विचार के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति का बहिष्कार करने के बारे में पत्र नहीं लिखा है।
कांग्रेस से पहले तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और आम आदमी पार्टी सहित चार पार्टियों ने घोषणा की थी कि वे समिति का हिस्सा नहीं होंगी। समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने भी इस समिति से दूरी बनाने का संकेत दिया है। मानसून सत्र के अंतिम दिन गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन अहम विधेयक – केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पेश किये थे। इन विधेयकों में यह प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री किसी गंभीर आरोप में लगातार 30 दिन तक गिरफ्तार रहते हैं, तो उन्हें पद से हटा दिया जायेगा।
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
