प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भरता के आह्वान को दोहराते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को लोगों से स्वदेशी या स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। गुप्ता ने द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में एक प्रदर्शनी को देखने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज प्रत्येक भारतीय को भारत के विकास में योगदान देना चाहिए। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि हमें आत्मनिर्भर बनना होगा; हमें स्वदेशी अपनाना होगा। हमारे दैनिक जीवन में हर कदम पर अपने देश के प्रति सम्मान दिखना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश को विकसित बनाने और विश्व गुरु बनाने का यही एकमात्र तरीका है।’’ गुप्ता ने ‘इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो 2025’ के तीसरे दिन मुख्य भाषण देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
