भारत में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी पकड़े गए
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 सितंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 25 लोगों को पकड़ा है, जिनमें से 23 उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से पकड़े गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में पांच नाबालिग और 10 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग किसी भी कानूनी अनुमति या आवासीय दस्तावेजों के बिना पिछले आठ वर्षों से भारत में रह रहे थे। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली में अभियान चलाया, जिसके बाद दो बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा गया। उनकी पहचान हसन शेख (35) और अब्दुल शेख (37) के रूप में हुई और दोनों बांग्लादेश के सतखीरा जिले के निवासी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके कई रिश्तेदार और सहयोगी कानपुर देहात में रह रहे हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापा मारने के बाद 23 और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया।’
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
