द्रमुक सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है : उदयनिधि स्टालिन
चेन्नई, शुक्रवार, 19 सितंबर 2025। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार शिक्षा, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न तरीकों पर काम कर रही है। स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए दिव्यांगजनों को 2,000 रुपये से एक लाख रुपये तक की शिक्षा सहायता प्रदान करने के अलावा, सरकार ने खेलों में भी उन्हें बहुत महत्व दिया है।
उदयनिधि ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘विशेष रूप से, हमने अब तक तमिलनाडु चैंपियंस फाउंडेशन के माध्यम से विदेशों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लगभग 200 दिव्यांग छात्रों को पांच करोड़ रुपये तक की राशि प्रदान की है। इसी प्रकार, हमारी सरकार अब तक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 200 एथलीटों को पुरस्कार राशि के रूप में 25 करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है।’’ मुख्यमंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं और पिछले वर्ष ही सरकार ने पांच दिव्यांग खिलाड़ियों को नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के माध्यम से 20 दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। हम इसे जरूर हासिल करेंगे।’’
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
