गौरांगलाल दास होंगे दक्षिण कोरिया में भारत के नए राजदूत
नई दिल्ली, बुधवार, 17 सितंबर 2025। वरिष्ठ राजनयिक गौरांगलाल दास को बुधवार को दक्षिण कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी दास वर्तमान में नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में पूर्वी एशिया प्रभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं। अपने वर्तमान पद पर रहते हुए दास ने भारत और चीन के बीच संबंधों को फिर से सुधारने के लिए हुई बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत दास को कोरिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। एक संक्षिप्त बयान में कहा गया, ‘‘उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।’’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
