पीडीपी नेता इल्तिजा उपराज्यपाल से मिलीं
- राजमार्ग बंद होने से सेब उद्योग के ‘संकट’ का मुद्दा उठाया
श्रीनगर, मंगलवार, 16 सितंबर 2025। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण केंद्र शासित प्रदेश के सेब उद्योग के सामने उत्पन्न ‘संकट’ से अवगत कराया। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद महत्वपूर्ण राजमार्ग बंद होने के कारण कश्मीर से फलों से लदे ट्रक कई दिनों से फंसे हुए हैं और उत्पादकों ने नुकसान की आशंका जताई है।
एक दिन पहले, कश्मीर में सेब उत्पादकों और व्यापारियों ने राजमार्ग बंद होने और इस मामले में ‘सरकार की निष्क्रियता’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से जम्मू-कश्मीर के सेब उद्योग पर आए गंभीर संकट से अवगत कराने के लिए माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से मुलाकात की।’’ उन्होंने कहा कि सिन्हा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आगे के नुकसान से बचने के लिए राजमार्ग पर ट्रकों की सुचारु आवाजाही को सुनिश्चित करने के काम में तेजी लाई जाएगी।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
