इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीश नियुक्त
नई दिल्ली, शनिवार, 06 सितंबर 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिवक्ता अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित यह घोषणा की। उधर, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल कर एक पोस्ट कर के सर्वश्री राय और शुक्ला को न्यायाधीश बनाने से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने अपने में पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद अधिवक्ताओं- सर्वश्री अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने मार्च को दोनों अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
