सिद्धरमैया के बारे में सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करने के आरोप में प्राथमिकी
बेंगलुरु, शनिवार, 06 सितंबर 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध पुलिस ने तीन सितंबर को स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। पुलिस उपायुक्त (अपराध-2) राजा इमाम कासिम ने कहा, “हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं।” हाल ही में अखिल भारतीय वाक् श्रवण संस्थान (एआईआईएसएच) के हीरक जयंती समारोह से जुड़ा सिद्धरमैया का वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत मंच पर मौजूद लोगों से पूछते हुए दिखाई दे रहे थे कि क्या वे कन्नड़ जानते हैं। उन्होंने सभा को कन्नड़ भाषा में संबोधित किया था। वीडियो के व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद, कई इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर "अपमानजनक" रवैया दिखाने का आरोप लगाया और उन्हें निशाना बनाते हुए अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट कीं।
Similar Post
-
रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार नहीं करूंगा : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 06 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिव ...
-
नीट के आयोजन में प्रौद्योगिकी और एआई का इस्तेमाल किया गया होता तो यह स्थिति पैदा न होती: पवार
पुणे, शनिवार, 06 जून 2026। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा- ...
-
राज्यसभा चुनाव: झामुमो ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया
रांची, शनिवार, 06 जून 2026। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज् ...
