राजस्थान के दक्षिणी भागों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर, शुक्रवार, 05 सितंबर 2025। मौसम विभाग ने एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव के चलते आगामी दिनों में राजस्थान के दक्षिणी भागों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर 'वेल मार्क लो' (डब्ल्यूएमएल) में तब्दील हो गया है तथा वर्तमान में मध्य प्रदेश व आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटे में आगे बढ़ने तथा और तीव्र होकर सात सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान व उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की पूरी संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि इसके असर से उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिन भारी, अतिभारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।
वहीं भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी तीन-चार दिन मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह तक बीते 24 घंटों में राज्य के बांसवाड़ा में अतिभारी बारिश हुई। इसके अलावा अजमेर, प्रतापगढ़ एवं भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश तथा राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश सल्लोपट (बांसवाड़ा) में 123 मिलीमीटर दर्ज की गई।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री काफिले से पहले पुलिस कार्रवाई में महिला झुलसी, विपक्ष ने साधा निशाना
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री ...
-
जयपुर के 14 कोचिंग-पुस्तकालय सील, 24 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस
जयपुर, मंगलवार, 23 जून 2026। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक कोचिं ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किये मां अम्बाजी शक्ति पीठ के दर्शन
- पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की काम ...
