भादरा राजकीय महाविद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र में किया जायेगा क्रमोन्नत - उच्च शिक्षा मंत्री
जयपुर, बुधवार, 03 सितंबर 2025। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राजकीय महाविद्यालयों का क्रमोन्नयन विद्यार्थियों की संख्या एवं आवश्यकता को देखते हुए किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में प्राथमिकता के आधार पर हनुमानगढ़ जिले के भादरा राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत किया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्री संजीव कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय भादरा को स्नातक से स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव विभागीय स्तर पर विचाराधीन नहीं है।
Similar Post
-
विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ
- विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगे< ...
-
अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए ...
-
जयपुर में 80 से अधिक मकानों और दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश क ...
