बंबीहा गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद: पंजाब पुलिस
चंडीगढ़, सोमवार, 25 अगस्त 2025। पंजाब के बरनाला में दविंदर बंबीहा गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार पिस्तौल बरामद की गई हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि चारों सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सरम सिंह उर्फ रिंकु और दीपक सिंह मिलकर बड़ी डकैती को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एक नाका अभियान के दौरान आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाई लेकिन हमारे जवानों ने हमलावरों को काबू कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’
उन्होंने कहा कि चार हथियार: एक जिगाना पिस्तौल, तीन अन्य पिस्तौल के साथ कारतूस बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि सतनाम एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम और मादक औषधी एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत 22 से अधिक मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने बताया कि सरम सिंह और दीपक सिंह मादक पदार्थों की तस्करी से भी जुड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
