जनता तय करेगी कि कांग्रेस सत्ता में लौटेगी या नहीं: ओकराम इबोबी सिंह
इंफाल, शुक्रवार, 22 अगस्त 2025। मणिपुर कांग्रेस विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश के किसी भी हिस्से में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला जनता करेगी, न कि भाजपा के चंद नेता और कार्यकर्ता। सिंह ने यह बयान इंफाल में स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री रिशांग कीशिंग की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर दिया। भाजपा के "कांग्रेस मुक्त भारत" अभियान पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वाले एक लोकतांत्रिक देश में भाजपा समेत कोई भी, जो चाहे कह सकता है। हालांकि, भाजपा यह तय नहीं कर सकती कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी या नहीं। मणिपुर या देश के किसी अन्य हिस्से में हमारी सत्ता में वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला जनता को करना है, न कि चंद भाजपा नेताओं को।" तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह ने कहा, "पिछले संसदीय चुनावों के दौरान कांग्रेस ने राज्य की दोनों लोकसभा सीट जीती थीं। यह जीत जनता ने दिलाई थी, भाजपा ने नहीं। भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए।"
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
