नोएडा : ट्रक की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की मौत और चार लोग घायल
नोएडा, शुक्रवार, 22 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में ‘ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस’ पर बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार सभी सात लोग घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कार में सवार लोग फरीदाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ‘ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे’ पर बृहस्पतिवार देर रात एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गौरव, गौतम और लोकेश के रूप में हुई है जबकि चार अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
