दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंचा
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 अगस्त 2025। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर पुराने रेलवे पुल पर 204.88 मीटर तक पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.88 मीटर था।
शहर के लिए चेतावनी चिह्न 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है। केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जल स्तर में वृद्धि का मुख्य कारण हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।’’ इस मानसून में पहली बार, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया और यह सुबह करीब छह बजे 61,000 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘तब से हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।’’ बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
