प्रेमचंद्रन लोकसभा की सभापति तालिका में सदस्य नामित
नई दिल्ली, गुरुवार, 31 जुलाई 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता एन. के. प्रेमचंद्रन को सदन की कार्यवाही संचालित करने वाले सभापतियों की तालिका में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। प्रेमचंद्रन केरल के कोल्लम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिरला ने सदन में घोषणा की कि प्रेमचंद्रन को लोकसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों की धारा 9 के तहत सभापति तालिका के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।नियम के अनुसार, सदन की शुरुआत में या समय-समय पर, जैसा भी मामला हो, अध्यक्ष सदस्यों में से 10 से अधिक सभापतियों की एक तालिका तय करेंगे, जिनमें से कोई भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन की अध्यक्षता कर सकता है।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
