बेंगलुरु के स्कूलों को बम की धमकी, फर्जी निकली
बेंगलुरु, शुक्रवार, 18 जुलाई 2025। बेंगलुरु के कम से कम चार निजी स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिली जो जांच के बाद फर्जी पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इन स्कूलों को सुबह सात बजकर 24 मिनट पर ‘‘स्कूल के अंदर बम’’ शीर्षक से एक ईमेल मिला। भेजने वाले ने दावा किया कि उसने संबंधित स्कूलों के कक्षों में कई विस्फोटक उपकरण रखे हैं। ईमेल में कहा गया, ‘‘ नमस्ते। मैं आपको यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने स्कूल के कक्षों में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राईनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं। विस्फोटकों को काले प्लास्टिक बैग में बड़ी कुशलता से छिपाया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को यह जानकारी दी। इसके बाद बम निरोधक दस्तों और तोड़फोड़-रोधी जांच दलों के साथ पुलिस संबंधित संस्थानों में पहुंची। पुलिस ने बताया कि छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ सेंट्रल डिवीजन (बेंगलुरु पुलिस) की सीमा में आने वाले कम से कम चार स्कूलों को आज सुबह बम की धमकी वाला ईमेल मिला जिससे अफरा-तफरी मच गई। नियम के अनुसार सभी ज़रूरी कदम उठाए गए। कोई भी संदिग्ध चीज़ नहीं मिली। यह ईमेल फर्जी पाया गया।’’ वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
