बम बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 06 जुलाई 2025। श्री अमरनाथ यात्रा के 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार सुबह 'बम बम भोले' के जयकारों के साथ भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 310 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने कहा, 'आज सुबह 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।” उन्होंने कहा कि हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहन सहित 310 वाहनों के बेड़े में 4009 तीर्थयात्री पहलगाम और 3199 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
