मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान समन्वित अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली गिरफ्तारी इंफाल पूर्व के पोरोमपत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खुरई कोंगपाल थौबांडोंग क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति घाटी क्षेत्रों में भूमि विवाद, महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित आपराधिक मामलों और ऋण वसूली का निपटारा करने वाली स्वयंभू 'कंगारू अदालत' चलाने में शामिल था।
एक अलग अभियान में सुरक्षा कर्मियों ने थौबल जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के पास लीरोंगथेल पित्रा से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीसरे उग्रवादी को थौबल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चरंगपत ममांग लेईकाई में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों उग्रवादी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है। अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी प्रयासों को तेज करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
