पंजाब उपचुनाव : ‘आप’ ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा
लुधियाना (पंजाब), सोमवार, 23 जून 2025। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को सोमवार को 10,637 मतों के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अरोड़ा को 35,179 वोट मिले जबकि आशु को 24,542 वोट मिले।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले जबकि शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण को 8,203 वोट मिले। ‘आप’ के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी और यहां चुनाव आवश्यक हो गया था। इस विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती यहां खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में स्थापित एक केंद्र में सुबह आठ बजे शुरू हुई। ‘आप’ की जीत के बाद लुधियाना में अरोड़ा के आवास और पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया।
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
