ऑपरेशन सिंधु : ईरान से सुरक्षित वापस लाए गए 517 भारतीय
नई दिल्ली, शनिवार, 21 जून 2025। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंधु' के अंतर्गत ईरान से अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल कर स्वदेश लाया जा चुका है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर सूचित किया कि ऑपरेशन सिन्धु के तहत एक विमान भारतीय नागरिकों को लेकर तुर्कमेनिस्तान के अशगाबाद से आज तड़के तीन बजे दिल्ली पहुंचा। इससे पहले एक विशेष विमान वहां से निकाले गए छात्रों और तीर्थयात्रियों समेत कुल 290 भारतीय नागरिकों को लेकर कल रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचा था।
जायसवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 517 नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाल कर स्वदेश वापस लाया जा चुका है। कल रात 290 भारतीयों को लेकर नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे विमान के यात्रियों के स्वागत के लिए सचिव (दूतावास एवं वीजा सेवाएं तथा भारतीय मूल के नागरिकों के मामले) अरुण चटर्जी उपस्थित थे। गौरतलब है कि भारत इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के बाद ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आपरेशन सिन्धु शुरू किया है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
