छीपा क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का पोस्टर विमोचन
जोधपुर, सोमवार, 16 जून 2025। टाक क्लब के तत्वाधान में आयोजित छीपा क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन छीपा समाज के पदाधिकारीयो द्वारा किया गया। छीपा जमात समिति के संयोजक इकबाल मौलानी ने बताया कि टाक क्लब के तत्वाधान में आयोजित छीपा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 11 जुलाई से वीरू क्रिकेट एकेडमी में किया जाएगा जिसका पोस्टर विमोचन छीपा जमात समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम टाक, सचिव मोहम्मद याकूब भाटी , कोषाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ भाटी , सह सचिव मोहम्मद फारुख टाक , सह कोषाध्यक मोहम्मद सराज टाक , सरपरस्त अब्दुल सत्तार मौलानी व सदस्य हैदर अली मौलानी द्वारा किया गया।
टाक क्लब के कप्तान व आयोजन ताहिर टाक ने बताया कि ये प्रतियोगिता छीपा समाज की 8 टीमों के बीच खेली जाएगी जिसका फाइनल मुकाबला 18 जुलाई को होगा इस प्रतियोगिता में जोधपुर छीपा समाज के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे । इस दौरान ख्वाजा हुसैन , अब्दुल रज्जाक , मंसूर मौलानी , यासीन भाटी , सद्दाम हुसैन , असलम मौलानी , महबूब टाक , फरहान मौलानी , जावेद मौलानी , सुलेमान राव , अनवर राव , जावेद भाटी , आसिफ मौलानी , मोहम्मद आरिफ , सुलेमान मौलानी , मोहम्मद यासीन , अबूबकर , मोहम्मद जाकिर , मोइन खान, रौनक टाक सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
