जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में विस्फोट, तीन लोग घायल
श्रीनगर, सोमवार, 16 जून 2025। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 10 वर्षीय एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के लंगेट इलाके के कछरी में एक पुरानी मस्जिद को गिराने के दौरान विस्फोट हुआ। मस्जिद प्रबंधन समिति नई मस्जिद बनाने के लिए पुरानी ढांचे को गिरा रही थी। विस्फोट के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है। घायलों की पहचान मुदासिर अहमद मीर (26), गुलाम अहमद तंत्रे (65) और डी ए लोन (10) के रूप में हुई है। घायलों को उप जिला अस्पताल लंगेट ले जाया गया जहां से मीर को हंदवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
