सारण :पिकअप वैन पलटने से पांच लोगों की मौत, 15 घायल
छपरा, सोमवार, 16 जून 2025। बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक पिकअप वैन पलटने से एक महिला सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई तथा पन्द्रह लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दिघवारा से एक पिकअप वैन सवारी और मक्का लेकर हाजीपुर जा रहा था।इसी दौरान बाजितपुर गांव के समीप पिकअप वैन का एक चक्का ब्लास्ट कर गया और पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि लगभग 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
