सोनिया की हालत स्थिर, चिकित्सकों की निगरानी में हैं: अस्पताल

नई दिल्ली, सोमवार, 16 जून 2025। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है जिन्हें पेट संबंधी समस्या के चलते रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के अनुसार, सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, "उन्हें पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत कल (रविवार) रात नौ बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर हैं और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।" बीते 9 जून को उनका इसी अस्पताल में चिकित्सा जांच हुई थी। चिकित्सा जांच से दो दिन पहले, उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उनकी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कुछ जांच की गई थी।


Similar Post
-
आर्थिक अन्याय का हथियार बना जीएसटी, संशोधन कर संघीय भावना के अनुकूल बनाने की जरूरत: राहुल
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रा ...
-
‘डिजिटल इंडिया’ के बड़े-बड़े वादे अधूरे और दावे ‘फर्जी’ हैं: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्ज ...
-
उपमुख्यमंत्री ने दूदू विधानसभा क्षेत्र में किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का अवलोकन
जयपुर, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द ने म ...