ओडिशा के खोरधा में एनएच-16 पर यात्री बस पलटी, सात घायल
भुवनेश्वर, रविवार, 15 जून 2025। ओडिशा के खोरधा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-16 पर रविवार दोपहर एक यात्री बस के पलट जाने से कम से कम सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस भुवनेश्वर से गंजाम जिले के अस्का जा रही थी और बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस पीतापल्ली के निकट पलट गई। पुलिस के अनुसार, बस चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए खोरधा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
