नई दिल्ली के जनपथ रोड स्थित एक कार्यालय की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 14 जून 2025। दिल्ली में शनिवार सुबह एक कार्यालय की इमारत में आग लग गई जिसके बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि जनपथ रोड पर स्थित एक कार्यालय की इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना अपराह्न 11.13 बजे मिली। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 15 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा और दोपहर 12.20 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इसमें फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
