पंजाब : सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 13 जून 2025। पंजाब पुलिस की एक विशेष इकाई ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4.5 किलोग्राम हेरोइन तथा 11 लाख रुपये बरामद कर सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।
यादव ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बॉर्डर रेंज अमृतसर के मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो तस्कर गुरभेज सिंह और अभिजीत सिंह को गिरफ्तार किया। साथ ही 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 11 लाख रुपये बरामद किए।’’ पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गुरभेज पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है और मादक पदार्थ की तस्करी का समन्वय करता है। दोनों आरोपी हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए पकड़े गए।’’
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
