एम्सिओम-4 मिशन में देरी के बीच इसरो ने कहा: सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 जून 2025। एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के टलने के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा और मिशन की संपूर्णता उसकी शीर्ष प्राथमिकता है और वह इस संबंध में नासा और एक्सिओम स्पेस के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारत के शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले हैं, जिसे फिलहाल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि अंतरिक्ष एजेंसियां प्रक्षेपण से पहले उत्पन्न विभिन्न मुद्दों पर विचार कर रही हैं।
इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सुरक्षा और मिशन की पूर्णता हमारी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसरो इस संबंध में एक्सिओम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। एक्सिओम-4 निजी मिशन के तहत अंतरिक्ष में भारत की वापसी में और देरी हो गई है। नासा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह आईएसएस के रूसी मॉड्यूल में एक लीकेज की जांच कर रहा है।नासा ने एक बयान में कहा, ‘‘नासा और एक्सिओम स्पेस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम मिशन-4 के प्रक्षेपण को स्थगित कर रहे हैं।’’ अंतरिक्ष यात्रियों को मूल रूप से 29 मई को उड़ान भरनी थी, जिसे पहले 8 जून तक के लिए टाला गया और बाद में 10 जून और 11 जून को भी इसे स्थगित करना पड़ा।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
