शाहजहांपुर में कार-ट्रक में टक्कर, तीन मरे, तीन घायल
शाहजहांपुर, सोमवार, 09 जून 2025। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रोजा क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रक और कार की टक्कर में मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयेI पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि जमुका के पास लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक खड़ा था कि लखनऊ की तरफ से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में माधवन (02) , श्वेता (42) और शिवम् पांडेय (37) की मौत हो गई जबकि ड्राइवर अंगद यादव (24), शामली पाण्डेय और सिद्धू उर्फ शिवांश (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग गोरखपुर के रहने वाले है और नैनीताल घूमने जा रहे थे।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
