राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में फिर तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी
जयपुर, शनिवार, 07 जून 2025। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में फिर तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है जहां शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इसके अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आठ से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज किए जाने व कहीं-कहीं भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। इसी तरह बीकानेर संभाग व आसपास के इलाकों में आठ से 10 जून के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। शनिवार सुबह तक पिछले चौबीस घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सपोटरा (करौली) में 9.0 मिलीमीटर हुई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
-
ग्राम धनौरा में प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया पैदल भ्रमण
- घर-घर जाकर किया जनसंवाद, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
