अमेरिका से 2016 से अब तक 578 सांस्कृतिक कलाकृतियां भारत वापस लाई गयीं: सरकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 जून 2025। भारत को 2016 से अब तक अमेरिका से कुल 578 सांस्कृतिक वस्तुएं वापस मिली हैं, जो किसी भी देश से भारत को लौटाई गई सबसे ज्यादा संख्या है। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक बयान में देश के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों में किए गए कुछ प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों का विवरण दिया। बयान में कहा गया है, "राष्ट्र की खोई हुई विरासत को वापस लाना सरकार की प्राथमिकता रही है। 2013 से पहले विदेशों से भारत को केवल 13 चोरी हुई पुरातन वस्तुएं वापस मिली थीं, लेकिन 2014 के बाद से अब तक, 642 चोरी हुई वस्तुओं का पता लगाया गया है और वे वापस लाये जाने की प्रक्रिया में हैं।"
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
