दिल्ली के बुध विहार में कई झुग्गियों में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 31 मई 2025। दिल्ली के बुध विहार फेज-दो में शनिवार तड़के कूड़े के ढेर में आग लग गई जो आसपास की कई झुग्गियों में फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे ‘संडे बाजार’ रोड पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, ‘‘आग की सूचना मिलने पर हमने दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजीं। शुरुआत में आग कचरे तक ही सीमित थी जो तेजी से आसपास की 10 से 12 झुग्गियों में फैल गई।’’ अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
