हरदोई में कार खाई में पलटी,पांच मरे,छह गंभीर
हरदोई, शनिवार, 31 मई 2025। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मझिला क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास तड़के करीब तीन बजे हुआ जब आलमनगर मार्ग पर भुप्पा पुरवा मोड़ पर तेज़ रफ़्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। उन्होने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के पटियानीम गांव निवासी नीरज की बारात कुसुमा गांव गई थी। विवाह समारोह के पश्चात बाराती घर वापस लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में कार में जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ,रामू, जौहरी और छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे सभी घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने जितेंद्र, उसके पुत्र सिद्धार्थ, रामू, आकाश और जौहरी को मृत घोषित कर दिया जबकि छह अन्य की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
